फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज में बड़ी चुनौतियां : राधेश्याम

Fri, 21 Nov 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
20केएलटी2: विहिप पदाधिकारियों के साथ प्रदेश संगठन मंत्री राधेश्याम व विभाग मंत्री कुलदीप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री राधेश्याम ने कहा कि लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण, गो तस्करी और घुसपैठ जैसी गतिविधियां हिंदू समाज के सामने गंभीर चुनौतियां बनकर खड़ी हैं। इनसे निपटने के लिए संगठन का विस्तार और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना समय की मांग है। वे कलायत व राजौंद प्रखंड के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को आज पहले से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। विधर्मी तत्व देश की अखंडता और हिंदू विचारधारा पर सुनियोजित प्रहार कर रहे हैं, जबकि हिंदू समाज कई बार उन्हें हल्के में ले लेता है। उन्होंने कहा कि जहां विधर्मी नमाज के माध्यम से एकजुट होकर अपनी एकता को बल दे रहे हैं, वहीं हिंदू समाज कई मामलों में उदासीन दिखाई देता है।
विज्ञापन


संगठन मंत्री ने कहा कि विहिप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे हिंदू समाज को उसके अधिकारों के लिए जागरूक करें और मजबूत बनाएं। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि हिंदू समाज जाति-पांति और छुआछूत में बंटकर कमजोर हो रहा है।

उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे जागरण और संगठित प्रयासों के लिए सत्संगों का आयोजन बढ़ाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्संग केवल भजन-कीर्तन तक सीमित नहीं होना चाहिए। मिलन केंद्रों पर हनुमान चालीसा के पाठ के साथ-साथ राष्ट्र, हिंदुत्व,
विज्ञापन


धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ-तस्करी और लैंड जिहाद जैसे मुद्दों पर गंभीर चिंतन करते हुए हिंदू चेतना को जागृत करने की आवश्यकता है।

बैठक में विहिप कुरुक्षेत्र विभाग के संगठन मंत्री कुलदीप सिंह, कैथल नगर संगठन मंत्री हर्ष, जिला उपाध्यक्ष बीरभान, जिला सहमंत्री निशीकांत शर्मा और सत्यवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें