फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134ए के तहत हुई परीक्षा

Mon, 02 May 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
134ए - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। लंबे समय से चल रही 134ए के तहत दाखिलों की मुहीम के बीच आखिरकार रविवार को बच्चों की परीक्षा ली गई। जिसमें बच्चों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस परीक्षा में 55 प्रतिशत से अंक लेने वाले विद्यार्थी ड्रा में योग्य होंगे। उन्हीं विद्यार्थियों का ड्रा निकाल कर निजी स्कूलों में दाखिला दिलवाया जाएगा। परीक्षा में जिले के छह खंडों के 3272 विद्यार्थियों में से 475 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। जिसमें से 2797 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा के लिए जिला शिक्षा विभाग द्वारा आरकेएसडी स्कूल, ओएसडीएवी स्कूल, अमरगढ़ गामड़ी स्कूल, पट्टी अफगान स्कूल में परीक्षाएं हुई। परीक्षा का समय तीन घंटे का था। जिसमें प्रश्न काफी कम संख्या में थे। जिस कारण कई बच्चे करीब 20 से 30 मिनट में ही परीक्षा समाप्त कर खाली बैठे रहे।
विज्ञापन


परीक्षा दिलवाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर आए अभिभावक संतोष, राजेश कुमार, सुनील कुमार, अनीता देवी ने बताय कि सरकार व शिक्षा विभाग उनके बच्चों के दाखिला दिलवाने के लिए रूचि नहीं ले रहे है। शैक्षणिक सत्र के करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी अभी दाखिला नहीं मिला है। एक अभिभावक लविशा ने बताया कि उसके बेटे ने अभी तक इंग्लिश मीडिया में शिक्षा ग्रहण की है। लेकिन परीक्षा में केवल हिंदी में प्रश्न पूछे गए। जबकि अंग्रेजी में भी प्रश्न पूछने चाहिए थे।
55 प्रतिशत अंक लेने वाले नियम थोप दिया गया है-चावरिया

दो जमा- पांच के मुद्दे के जिला प्रभारी रामदिया चावरियां ने बताया कि गरीब बच्चों के दाखिले के लिए 55 प्रतिशत अंक लेने व परीक्षा लेने वाली शर्ते धक्के से थोपी जा रही है। यह दाखिला न देने की एक साजिश है।
जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल तनेजा ने बताया कि सरकार के आदेशों पर 134ए के तहत परीक्षा ले ली गई है। जिले के 3272 विद्यार्थियों में से 2797 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 475 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे है। जिन विद्यार्थियों के अंक 55 प्रतिशत होंगे वह उनका ड्रा निकाला जाएगा।
विज्ञापन


राजौंद में परीक्षा केंद्रों में पहुंचे बच्चे
राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 134 ए के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह की देखरेख में हुआ। यह परीक्षा प्रात 9 बजे से 12 बजे तक ली गई। परीक्षा केंद्र अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि 147 में से 126 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें