फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बेगपुर में महिलाओं को घर लेकर आने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बेगपुर में महिलाओं को घर लेकर आने पर मारपीट
विज्ञापन

लोगों ने गलत इरादे से महिलाओं को लाने का लगाया आरोपी, पीड़ित ने बोला- बुआ के मकान से आधार कार्ड लेने आया था
पुलिस ने दर्ज किया दर्जन भर लोगों के खिलाफ मामला
कैथल। गांव बेगपुर में शुक्रवार दोपहर को एक व्यक्ति के साथ आई दो महिलाओं को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। लोगों का आरोप था कि यह व्यक्ति यहां 2 महिलाओं को लेकर गलत इरादे से आया है। जबकि इस व्यक्ति का कहना है कि वह अपनी बुआ के मकान से आधार कार्ड व अन्य कागजात लेने आया था। लोगों ने इसे कुछ ओर ही रूप देते हुए उसके साथ आई 2 महिलाओं से छेड़छाड़ की और एक जेवर एवं मोबाइल छीन लिए।
विज्ञापन

गांव हरिपुरा निवासी सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव बेगपुर में उसकी बुआ का घर है। बीमार होने के कारण वह अपनी बुआ को कुछ दिन पहले बेगपुर से हरिपुरा ले आया था। चिकित्सक को दिखाने पर उसे टीवी की बीमारी बताई गई। चिकित्सकों ने बताया कि उसका इलाज सिविल अस्पताल में फ्री हो जाएगा। वह गांव बेगपुर में अपनी बुआ का आधार कार्ड व अन्य कागजात लेने के लिए गया था। जहां उसके साथ उसकी जानकार कुरुक्षेत्र की 2 महिलाएं भी थी। इसी दौरान आरोपी सतपाल उर्फ कोकली, संतोष, रेखा, विकास, पिदा व 5/6 अन्य ने गलत आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बना लिया और उनसे मारपीट की। साथ ही दोबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

एसएचओ शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के अनुसार केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें