फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53वीं तीन दिवसीय हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडबॉल में कैथल की लड़कियों ने यमुनानगर की लड़कियों को हराया
विज्ञापन

53वीं तीन दिवसीय हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज
- प्रदेश भर से उमड़ी खिलाड़ियों की भीड़
फोटो नंबर- 01 से 04
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से महाराजा जाट सूरजमल खेल स्टेडियम में 53वीं तीन दिवसीय हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में अंडर 17 हैंडबॉल व जूडो के मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता के पहले दिन का शुभारंभ पर डीसी धर्मवीर सिंह मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों द्वारा निकाले गए फ्लैग मार्च की सलामी ली। इस मौके पर जाट स्कूल की छात्राओं ने मुख्यातिथि के स्वागत में स्वागत गीत गाया। वहीं सुपार्श्व जैन स्कूल तथा मॉडल संस्कृत स्कूल क्योड़क के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा व जिला मौलिक शिक्षा शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने के लिए विद्यालयों में व्यवस्था की गई है। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 1200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन अंडर 17 लड़कों व लड़कियों की हैंडबॉल प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले हुए। लड़कों की प्रतियोगिता में रोहतक ने महेंद्रगढ़, करनाल ने पंचकूला, चरखी दादरी ने पलवल, रेवाड़ी ने कुरुक्षेत्र, सोनीपत ने गुरुग्राम, फरीदाबाद ने अंबाला को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लड़कियों में गुरुग्राम ने अंबाला, रेवाड़ी ने फरीदाबाद, रोहतक ने पानीपत, चरखी दादरी ने पलवल, कुरुक्षेत्र ने महेंद्रगढ़, कैथल ने यमुनानगर, जींद ने गुरुग्राम, सिरसा ने सोनीपत, हिसार ने चरखी दादरी को हराया। जूडो अंडर 17 की लड़कियों में 36 किलो भार वर्ग में प्रथम अनू भिवानी, 63 किलो भार वर्ग में प्रथम आरजू हिसार, 70 किलो भार वर्ग में प्रथम रविता हिसार, 70 से अधिक किलो भार वर्ग में प्रथम संध्यता कुरुक्षेत्र ने जीत प्राप्त की। इस अवसर पर जाट शिक्षण संस्था के प्रधान रणबीर ढुल फौजी, जिला उप शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह व सुदेश, प्राचार्या सुदेश ढुल, बिमला सिरोही, रति राम शर्मा, सूरजभान शांडिल्य, नोडल अधिकारी सुरेश गुलशन, बिमला सिरोही, सूरजभान शांडिल्य, जगदीप ढुल, कैप्टन जयसिंह चहल, सुदेश ढुल, रामपाल शर्मा, ईश्वर ढंाडा, राजबीर टाया, नरेश, रामेश्वर धारीवाल, दलबीर नैन, रामगोपाल सैनी, संदीप, जयप्रकाश, धीर सिंह, अशोक कुमार, राजसिंह, राजेंद्र नैन, पवित्रा, प्रोमिला, नीलम, कविता, चरण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें