फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबें समय बाद कलायत को मिला मार्कीट कमेटी चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय बाद कलायत को मिला मार्केट कमेटी चेयरमैन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। बहुत लंबे समय से प्रतिक्षित मार्केट कमेटी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नामों की लिस्ट अधिकारिक तौर पर शुक्रवार को जारी हो गई। सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट में कलायत मार्केट कमेटी के चेयरमैन पद पर संजीव राणा के नाम की मुहर लग गई। राकेश कांसल को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। पिछले काफी समय से मार्केट कमेटी चेयरमैन पद खाली ही रहा। प्रशासक के तौर पर एसडीएम के पास ही चेयरमैन का पद भी रहा।
सूची जारी होने के बाद मुनि रोलर फ्लोर मिल में भाजपा कार्यकर्ता जमा होना शुरू हो गए। अभिनंदन समारोह में भाजपा नेता पंडित धर्मपाल शर्मा ने नवनियुक्त चेयरमैन संजीव राणा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

नवनियुक्त वाइस चेयरमैन राकेश कांसल के सम्मान में अनाज मंडी के आढ़तियों, व्यापार मंडल व पार्टी संगठन के लोगों ने समारोह का आयोजन किया। सम्मान समारोह में शामिल मंडी प्रधान रणधीर चहल, मेवा सिंह मटौर, नरेश गोयल, निजानंद शर्मा, राममेहर चौशाला, मिट्ठन लाल आदी लोगों ने कलायत मंडी के ही व्यापारी को वाइस चेयरमैन बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


सात वर्षों बाद मिले चेयरमैन व वाइस चेयरमैन
मार्केट कमेटी चेयरमैन पद पिछले सात वर्षों से रिक्त ही पड़ा हुआ था। विधायक गीता भुक्कल के कार्यकाल में बने ओमप्रकाश रामगढ़ का कार्यकाल 9 नवंबर 2009 को समाप्त हो गया था। उनके पश्चात एसडीएम के पास ही चेयरमैन की भी पावर रही। 2009 के बाद एसडीएम हवा सिंह पचार दो बार, भाल सिंह बिश्रोई, नरहरि बांगड, अश्विनी मैंगी, आरके सिंह, बीर सिंह, ओमप्रकाश व जगदीप सिंह मार्कीट कमेटी के प्रशासक रहे। अब लंबी जद्दोजहद के बाद संजीव राणा को चेयरमैनी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें