फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा लेने आए 10 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर अवैध कब्जा लेेने आए 10 गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा लेने आए 10 लोगों को चीका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में दो गाड़ियों को कब्जे में लिया है। पीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई अजमेर सिंह की टीम ने आरोपी आरोपी किस्मत व देवेंद्र वासीयान कुराड़, आरोपी गगनदीप व तरसेम निवासी कैथल, विनोद व अमन निवासी कुरुक्षेत्र, पारस व विशाल निवासी झांसा जिला कुरुक्षेत्र, राजू निवासी सिरसमा जिला कुरुक्षेत्र तथा आरोपी रजत निवासी बहालीपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया गया है। बदसुई निवासी जयपाल की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार 14 जून को करीब 3:30 बजे दो गाड़ियों में सवार काफी युवक उसके खेत में आए ओर चारे के लिए खड़ी फसल व जीरी की पनीरी पर जहरीली दवाई का स्प्रे करने लगे। रोकने की कोशिश करने पर आरोपियों द्वारा ट्यूबवेल की पाइप तोड़ दिया। उस जमीन पर गांव कुराड निवासी बजिंद्र के साथ विवाद चल रहा है। सभी आरोपी 2 गाड़ियों में सवार होकर आए थे। जो पुलिस द्वारा कब्जे में ले ली गई। आरोपी न्यायालय में पेश कर दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें