संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस ने अप्रैल माह के दौरान शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असला रखने आदि के 110 मामलों में 130 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल माह दौरान संपंती विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 36 मामलों में 47 आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 20 लाख 51 हजार रुपये मूल्य का संपत्ति बरामद की गई।
अप्रैल माह के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाकर एनडीपीएस एक्ट तहत 17 मामले दर्ज करके 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 42.835 किलोग्राम चूरा पोस्त, 360.502 किलोग्राम डोडा पोस्त, 7.150 किलोग्राम गांजा, 180 ग्राम अफीम, 15 किलो 130 ग्राम अफीम पौधे, 421 ग्राम चरस तथा 29.181 ग्राम हेरोइन सहित बड़ी मात्रा में लाखों रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया गया। अप्रैल माह के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए 52 मामलों में 54 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, जिनके कब्जे से 363 बोतल देशी, 830 बोतल हथकढी शराब तथा करीब 4 हजार लीटर लाहन बरामद हुआ।