फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सावधान... कोरोना के 13 नए मरीज मिले

Tue, 18 Apr 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सावधान... जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को एक साथ 13 नए मामले मिलने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 33 हो गई है। इनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। उधर, हालात देखकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ रही है। अधिकारियों ने लोगों से लापरवाही पर लगाम लगाने की अपील कर सावधानी बरतते हुए मास्क का इस्तेमाल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी को सैंपलिंग का कार्य भी लगातार बढ़ाया है। इसके बाद प्रतिदिन 100 से 150 कोरोना के सैंपल लिए जा जा रहे हैं। वहीं, जिले में अब तक कुल 377 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को कोरोना के 236 सैंपल लिए हैं। अब 230 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

लोग नहीं लगा रहे मास्क

बाजार में भीड़ कम नहीं हो रही है। लोग बाजार समेत सभी सार्वजनिक जगहों पर लापरवाही कर रहे हैं। बिना मास्क घूम रहे हैं, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। प्रशासन लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहा है। उसके बाद भी बाजारों में लोग भीड़ में जुट रहे हैं। शहर से लेकर कस्बों में लोग बिना मास्क के बाजारों में पहुंच रहे है। शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा था। लापरवाह लोग अपने साथ दूसरों को भी खतरे में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें