फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल भरने वाली एक कंपनी को दिया ठेका, उसी कंपनी के कर्मचारी ने बिल भरने के नाम पर फर्जी मोहर लगा विभाग के ठगे 2 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल भरने वाली कंपनी के कर्मचारी ने फर्जी मोहर लगा बिजली निगम को दो लाख का चूना
विज्ञापन

पुलिस ने किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने कलायत सब डिविजन के क्षेत्र में बिजली बिलों की राशि में से 2 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में बिल जमा करवाने वाली कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पानीपत में स्थित ईपे इंफोसर्ब प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के जिला कोर्डिनेटर मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम के बिजली बिल एकत्रित करती है। जिसके तहत पिछले साल सितंबर में एक व्यक्ति सतबीर सिंह ने कलायत सब डिवीजन क्षेत्र के बिजली बिल एकत्रित करके उनकी राशि बिजली बोर्ड के खाते में जमा करवाने की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन वह साजिश के तहत बिल उपभोक्ताओं से बिजली के बिल की राशी लेकर बिल पर फर्जी मोहर लगा कर स्लिप देता था। उस एकत्रित की हुई राशि को बिजली विभाग के खाते में जमा न कराकर उसका गबन करता रहा। चार महीने बाद जब उपभोक्ताओं के बिल में पिछला बिल जुड़ कर आने लगा तो कंपनी को इस फर्जीवाड़े का पता चला। दोषी सतबीर सिंह गांव नरड़ का निवासी है। जिसने लगभग दो लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। सतबीर सिंह से पूछताछ करने कि कोशिश की तो वो टाल-मटोल करने लगा और कंपनी के फोन उठाने बंद कर दिए। पिछले साल सतबीर सिंह के भाई को भी 10 मई 2018 को गांव थाना जिला कुरुक्षेत्र में भी बिजली के बिल गलत तरीके से भरते पाया गया है। जिसकी शिकायत वहां के कार्यकारी अभियंता ने पुलिस स्टेशन में करवाई। अब सतबीर सिंह से जब बात की तो धमकी देने लगा।
विज्ञापन

एसआई कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सतबीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें