फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरमुक्त खेती अपनाने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरमुक्त खेती अपनाने का आह्वान किया
विज्ञापन

गांव बात्ता में हुआ आयोजन
कैथल। जिला उद्यान विभाग की तरफ से मंगलवार को गांव बात्ता में कृषि की अच्छी क्रियाएं विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को जहर मुक्त खेती अपनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि किसान कीटनाशकों का अंधाधुंध प्रयोग न करें तथा औषधीय पौधों की खेती पर जोर दें।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने कृषि की अच्छी क्रियाओं के क्रियान्वयन के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि अच्छी खेती करने से अपने साथ-साथ समाज का भी भला होता है। उद्यान विभाग की तरफ से विकास अधिकारी डा. बाबू लाल शर्मा ने किसानों को फल, फूल व खेती की सब्जी करने पर जोर दिया। प्रगतिशील किसान जसवंत सिंह ने भी किसानों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उद्यान विभाग की तरफ से ऐसे शिविर कृषि विज्ञान केंद्र तथा गांव जाजनपुर में भी लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों में किसानों को फसलों की गुणवत्ता व उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों पर जोर दिया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी डा. जगफूल ने बताया कि मशरूम उत्पादन व मधु मक्खी पालन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें