छात्राओं ने कविता और भाषण में दी प्रस्तुति
हिंदी दिवस के रूप में मनाया डॉ. शन्नो देवी का जन्मदिवस
फोटो नंबर-12
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आईजी महिला कॉलेज में वीरवार को डॉ. शन्नो देवी का जन्मदिवस हिंदी दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें कॉलेज की पूर्व प्राचार्य व हिंदी प्राध्यापिका मधु गुप्ता मुख्यातिथि, प्रधान जगदीश बहादुर खुरानियां व उप प्रधान राम बहादुर खुरानियां विशिष्ट अतिथि रहे।
प्राचार्य डिंपल गोयल ने मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथिगणों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के प्रतिभागियों के रूप में ज्योति, शीतल, पिंकी, छवि, मानसी, प्रियंका व अनु रही। इन छात्राओं ने हिंदी दिवस पर कविता व भाषण प्रस्तुति किए। कार्यक्रम के अंत में शैक्षिक सत्र 2017-18 की तीन छात्राओं बीए प्रथम वर्ष की पिंकी, बीए द्वितीय वर्ष की पुष्पा व बीए तृतीय वर्ष की सोनिया को हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर अनुराग अग्रवाल द्वारा 2100-2100 रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. हेम लता, श्वेता, सपना गोयल व डॉ. दीपा आदि मौजूद रहे।