फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज करवाएं एफआईआर-एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने वालों पर दर्ज करवाएं एफआईआर : एसडीएम
विज्ञापन

कैथल। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने सरपंचों, पंचों, ग्राम सचिवों व पटवारियों को निर्देश दिए कि वे हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार अपने खेतों में धान की फसल की कटाई के पश्चात शेष बचे फसल अवशेषों को आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं। इसके साथ-साथ वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को धान के फसल अवशेषों को आग न लगाने बारे भी जागरूक करें तथा निरंतर निगरानी रखें।
विज्ञापन

कमलप्रीत कौर लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में फसल अवशेष प्रबंधन बारे संबंधित गांवों के सरपंचों, पंचों, ग्राम सचिवों व पटवारियों की बैठक ले रही थी। उन्होंने कहा कि वे किसानों को फसल अवशेष न जलाने बारे बार-बार जागरूक करें तथा मंदिरों व गुरुद्वारों के माध्यम से हर रोज मुनादी करवाएं। सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक डा. महावीर सिंह, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार के अलावा सरपंच, पंच, पटवारी, ग्राम सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें