फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की चार सालों की उपलब्धि के नाम पर उज्ज्वला व जगमग योजना से आगे नहीं बढ़ पाए हरियाणा के राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-9
विज्ञापन

उपलब्धियां गिनवाने पहुंचे मंत्री उज्ज्वला और जगमग योजना से आगे नहीं बढ़ पाए
संवाददाता सम्मेलन में आंकड़ों के बजाय योजनाओं का नाम गिनवाकर चलते बने कर्णदेव कांबोज
किसानों की 1 से 10 जून की छुट्टी के आंदोलन को बताया पीएम मोदी को रोकने का राजनीतिक षड्यंत्र
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज रविवार को लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में मीडिया के सामने केंद्र सरकार की 4 साल की उपलब्धियां गिनवाने पहुंचे थे, लेकिन उज्ज्वला व जगमग योजना के ही आंकड़े प्रस्तुत कर सके। शेष योजनाओं के महज नाम गिनवाकर कहा कि सरकार की बहुत सी योजनाएं हैं। इनकी लिस्ट उपलब्ध करवा दी जाएगी। पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों पर राज्यमंत्री ने कहा कि तेल कंपनियां आजाद हैं। वहीं एक से दस जून तक चल रहे किसान आंदोलन को विपक्ष की राजनीतिक साजिश बताया।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण के तहत 2020 तक 8 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त घरेलू गैस कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक लगभग 3 करोड़ 80 लाख गरीब परिवारों को घरेलू गैस कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। वर्तमान केंद्र सरकार के सत्ता संभालने से पूर्व 18 हजार गांव बिजली से वंचित थे। मौजूदा सरकार द्वारा 14 हजार से अधिक गांवों में गत 4 वर्ष के दौरान बिजली पहुंचाई गई है तथा शेष अन्य गांवों में भी इस वर्ष के अंत तक बिजली पहुंचा दी जाएगी। सरकार द्वारा पीएम आवास योजना के तहत मकान बनवाए जा रहे हैं। 6 हजार 745 गांवों में से 1811 गांवों में म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 18 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसे शीघ्र ही 3600 गांवों तक किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि किसानों द्वारा जो दूध व सब्जियां फेंकी जा रही हैं, ऐसा न करके गरीबों को दे देना चाहिए। यह आंदोलन विपक्ष की राजनीतिक साजिश का परिणाम है।
डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर जब उनसे पूछा गया कि पूर्व में भाजपा नेता बैलगाड़ी लेकर प्रदर्शन करते थे, आज क्यों कीमतें लगातार बढ़ रही हैं तो मंत्री का जवाब था कि तेल कंपनियां आजाद हैं। देश में कहीं भी महंगाई नहीं है। हरियाणा सरकार पेट्रोल व डीजल पर टैक्स कम करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की रोजगार के क्षेत्र में उपलब्धि के प्रश्न पर महज इतना कहा कि स्किल इंडिया योजना से युवाओं को रोजगार मिला है। इस मौके पर हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन अरुण सर्राफ, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, राव सुरेंद्र सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजपाल तंवर, रामपाल राणा, संजय भारद्वाज, सुरेश गर्ग नौच मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें