फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों पर मनमानी के आरोप लगा फूटकर विक्रेताओं ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। सब्जी मंडी में सब्जी फुटकर विक्रेताओं व मंडी एसोसिएशन में तनातनी के चलते फुटकर विक्रेताओं ने आढ़तियों पर लगाए मनमानी करने के आरोप और रोष स्वरूप कार्य बंद रखा। फुटकर विक्रेताओं ने प्रधान धर्मबीर सैनी के नेतृत्व में विरोध प्रकट करते हुए मार्केट कमेटी चेयरमैन व सचिव को शिकायत की कि आढ़ती उनसे सब्जी व फल की खरीद पर सरकार द्वारा निर्धारित आढ़त 5 प्रतिशत की बजाये 9 प्रतिशत वसूल रहे हैं। फड़ी व रेहड़ी लगाने की एवज में किराया वसूल करते हैं, जबकि यही विक्रेता आढ़तियों से प्रतिदिन लाखों रुपये की सब्जियां खरीद कर दिनभर बेचते हैं। इसके विरोध स्वरूप फुटकर व रेहड़ी विक्रेताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए, चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, तब तक वे अपना कार्य पूर्णरूप से बंद रखेंगे।
उधर मंडी आढ़तियों ने प्रधान बलबीर सिंह के नेतृत्व में आरोप लगाया कि फुटकर विक्रेताओं ने सब्जी मंडी के गेटों में दोनो तरफ अवैध रूप से अपनी दुकानें लगाई हुई है। जिससे मंडी के रास्ते में हमेशा जाम लगा रहता है और कुछ मंडी में बने शेड के नीचे कब्जा जमाये बैठे है। कमेटी की फीस और दुकानों पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी वे शेड के नीचे किसान का माल नहीं डलवा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमईओ ने सुनी दोनो पक्षों की बातें :
सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी कैथल के डीएमईओ राधेश्याम शर्मा ने दोनों पक्षों को सुनने के लिए कमेटी कार्यालय में बुलाया। डीएमईओ ने निर्देश देते हुए कहा कि आढ़ती सरकार द्वारा निर्धारित 5 प्रतिशत ही आढ़त लेंगे और कोई मंडी प्लेट फार्म का किराया नहीं लेगा। ऐसा अगर कोई आढ़ती करता है तो शिकायत आने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाऐगी। आढ़तियों की मांग पर उन्होंने फुटकर विक्रेताओं को भी कहा कि वे मंडी के गेटों और शेड को खाली करें। उन्हें मंडी में दुकानें लगाने के लिए पीछे अलग से जगह दे दी जाऐगी। जिस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए फुटकर विक्रेताओं ने अन्य जगह लेने से इंकार कर दिया। कमेटी जहां उन्हें जगह दे रही है, उसमें गंदगी पड़ी हुई है। डीएमईओ ने मार्केट सचिव चरणदास के साथ सब्जी मंडी का दौरा भी किया। इस मौके पर कमेटी चेयरमैन राजेंद्र शर्मा ने भी दोनों पक्षों को आपसी भाईचारे के साथ काम करने का आह्वान किया।


फल-सब्जी की खरीद पर पांच की बजाये वसूल रहे नौ प्रतिशत आढ़त
- आढ़तियों पर मनमानी के आरोप लगा फुटकर विक्रेताओं ने की हड़ताल
फोटो नंबर-21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें