फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान गणपति के जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय, जिलाभर में महोत्सव की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजानन के भजन सुनकर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल/सीवन। जिलेभर में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में विभिन्न जगहों पर बाबा की पूजा अर्चना के लिए जगह-जगह पंडाल सजाए गए हैं। इन पंडालों में सुबह व शाम के समय सैकड़ों लोग भगवान गणपति की आरती में भाग ले रहे हैं। भजनों के माध्यम से बाबा का गुणगान कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीवन के भौपट्टी जल सेवा मित्र मंडल (युवा वर्ग) की ओर से स्वर्ग द्वार मंदिर के सामने दूसरा गणपति विशाल महोत्सव मनाया जा रहा है। भगवान गणपति जी के स्वरूप की स्थापना 25 अगस्त को की गई थी। प्रतिदिन सुबह व शाम को आरती व संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार रात्रि को भी आरती की गई व संकीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान गणपति के जयकारों से सारा माहौल ही भक्तिमय हो गया। भजन गायकों ने भगवान गणपति जी के भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर अशोक गोयल, असीम शर्मा, डा. बहादुर सिंह मदान, केवल कृष्ण मिड्ढा, मोहित बंसल, अशोक गोयल, शीला गोयल, संतोष, राज गर्ग, तनीष शर्मा, शुभम शर्मा, सागर, विशाल धीमान, गीतेश शर्मा, विजय शर्मा, शेखर राणा, विक्की धीमान, शुभम धीमान, साहिल, राहुल भट्ट, सुमित राणा, अंकित व मिट्ठू सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें