अंबाला रोड पर अवैध पार्किंग करनी पड़ी भारी
कैथल। अंबाला रोड पर अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालान किए। पुलिस कर्मचारियों ने सड़कों के बीच में खड़े वाहनों को कैैंटर में भरकर पुलिस स्टेशन ले गए। जहां पर उनके कागजात की जांच कर चालान किए गए। शहर थाना एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि अंबाला रोड पर कुछ लोगों ने सड़क के बीच में वाहन खड़े किए हुए थे। जहां से लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने 15 मोटरसाइकिल कब्जे में लिए और उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जहां उनके अवैध पार्किंग के चालान किए गए है। उन्होंने बताया कि अंबाला रोड पर लोगों की आवाजाही काफी है। जिसे लेकर प्रतिदिन सुबह व दोपहर को पुलिस विभाग द्वारा अवैध पार्किंग पर शिकंजा कसा जाएगा। ताकि लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।