फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के नाम पर ठगी के मामले में सोनू ढांडा के आवास के बाहर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू ढांडा के आवास के बाहर दिया धरना
विज्ञापन

सोने के नाम पर ठगी का मामला
कैथल। पिछले साल सस्ता सोना देने के नाम पर हुई करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में लगातार चौथे दिन पीड़ित लोगों व परिजनों ने गांव कुल्तारण में आरोपी सोनू ढांडा के आवास के बाहर धरना दिया। चार दिनों से पीड़ित धरने पर बैठे हुए हैं। धरने की अध्यक्षता भाकियू नेता सतपाल ने की।
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर शुक्रवार को मंत्री अनिल विज से मिलेंगे। विज जिला सचिवालय में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेंगे। पीड़ितों का एक शिष्टमंडल छह फरवरी को अंबाला में मंत्री अनिल विज से मिला था और मामले में उचित जांच की मांग रखी थी। विज ने उनसे कहा था कि वे कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में शिकायत दें। पीड़ित सुरेश कुमार, वेदपाल, भूपेंद्र, संजू मोस्टरा, विक्की, महिला किताबो देवी, कृष्णा, धनपति, वेदपति सहित कईयों ने कहा कि उन्हें सस्ते सोने का लालच देकर ठगा गया है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को भी दी हुई है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द आरोपितों को पकड़ कर उनके पैसे दिलवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सोनू व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किए हुए हैं और एसआईटी इस मामले की जांच कर रही हैं। धरना दे रहे लोगों को समझाने के लिए उनसे बात की गई थी, लेकिन वे नहीं मान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें