फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी साहब...थोड़ी इनायत इधर भी कीजिए...सेक्टर 19 व 20 स्थित स्थित पार्को की हालत खस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी साहब! थोड़ी इनायत इधर भी कीजिए, सेक्टर 19 व 20 के पार्क हो गए हैं बदहाल
विज्ञापन

सुबह व शाम के समय नहीं जलती पार्क की लाइटें, सर्दी शुरू होते ही पार्कों में बढ़ी सैर करने वाले शहरवासियों की संख्या, हो रही परेशानी
फोटो नंबर-45 व 46
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सेक्टर 19 व 20 में बने ताऊ देवीलाल पार्क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सर्दियां शुरू होते ही यहां सुबह व शाम के समय सैर के लिए आने वाले शहरवासियों की संख्या में इजाफा हुआ है। लेकिन पार्क में शौचालय, लाइट और यहां बने टैंक की सुविधा नहीं है। जिससे यहां आने वाले शहरवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। पार्क में नंगी पड़ी बिजली की तारें, बदहाल हाईमास्ट, शौचालयों व पेयजल का अभाव है। जिस पर शहरवासियों ने डीसी से इसके समाधान की मांग की है।

शहरवासी रामफल ने बताया कि पार्क में हाईमास्ट की हालत खराब है। इसका मुख्य बॉक्स खुला हुआ है और बिजली की तारें बाहर फैली है। अनीता ने बताया कि वह रोजाना सुबह के समय सैर के लिए पार्क में जाती हूं। लेकिन यहां पर कुछ ही समय पहले बनाया गया ट्रैक बदहाल होने लगा है।
विज्ञापन


शौचालय व पेयजल नहीं : पार्क में सैर के लिए पहुंची महिला रोशनी ने बताया कि यहां पर शौचालय की कमी है। साथ ही पीने का पानी भी नहीं हैं। ऐसे में घूमने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


सेक्टर 19 व 20 में स्थित पार्क में लाइटों के न जलने की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। आपके माध्यम से मुझे इसकी जानकारी मिली है। जल्द ही लाइटों के बंद होने के कारण की जानकारी ली जाएगी। यदि कोई तकनीकी समस्या होगी तो उसे जल्द दूर करवा लोगों को सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी।
राजकुमार शर्मा, एमई, नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें