फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के चुनाव करेंगे भाजपा सरकार को चलता करने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता भाजपा और इनेलो से हो चुकी है दूर : तंवर
विज्ञापन

- कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार पर चुनावों को लटकाने का लगाया आरोप
फोटो नंबर-33
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और इनेलो से दूर हो चुकी है, क्योंकि मतदाताओं की दुविधा अब दूर हो चुकी है। तंवर गत देर शाम पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तेजवीर सिंह के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
तंवर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पंचायती राज्यों के चुनाव भी डेढ़ साल तक लटकाए रखे और अब निगमों के चुनाव भी 6-7 महीनों के बाद करवा रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश के 5 निगमों के चुनावों में जानबूझकर षड्यंत्र करके देर की है। जींद विधानसभा के उपचुनाव में भी सरकार जानबूझकर देरी कर रही है। निगम के मेयर का चुनाव विधायक के चुनाव से भी बड़ा है, क्योंकि एक निगम के मेयर के चुनाव में 2-3 विधानसभा के क्षेत्र शामिल हैं। इसलिए यह एक बड़ा चुनाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कमजोर एक्ट लाकर निगम के चुने हुए प्रतिनिधियों की शक्तियां नहीं बढ़ाई। मेयर की शक्तियां काफी कम हैं। कांग्रेस की सरकार आने पर एक्ट में संशोधन लाकर कमियों को दूर किया जाएगा। नगर निगम के चुनाव भाजपा की सरकार को चलता करने का काम करेंगे और लोकसभा में 10 सीट व विधानसभा में 80 सीट जीतकर कांग्रेस सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में डॉ. तंवर ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। हर एक नेता अथक परिश्रम कर रहा है और भाजपा के विरुद्ध मतदाताओं को लामबंद करके कांग्रेस के पक्ष में जुटा है। निगम के मेयर और पार्षद के चुनाव में केवल कांग्रेस प्रत्याशी होगा न कि किसी व्यक्तिगत नेता का। उन्होंने कहा कि पार्टी नगर निगम के चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी ताकि मतदाताओं के मन में कोई दुविधा न हो। इससे पूर्व तंवर ने करनाल स्थित एक पैलेस में कार्यकर्ताओं की एक बैठक और निकाय चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर तेजवीर, महाबीर सिंह, रामपाल राणा, सौरभ शोरेवाला, प्रवीण गर्ग करोड़ा वाले, सतपाल मलिक हजवाना, चमेल सिंह बरसाना, वेदपाल पूंडरी, बलबीर टयौंठा, कृष्ण रसीना, सुनील रसीना, ईश्वर कौल, कंवर सिंह कौल, टेक चंद धरेडू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें