फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महत्वपूर्ण समाचार..

विज्ञापन
विज्ञापन
द कैथल सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के जीएम को सस्पेंड किया
विज्ञापन

बैंक में आउटसोर्सिंग की भर्ती सहित कई तरह के आरोपों के चलते सस्पेंड किए जाने की आशंका
हरको बैंक के एमडी ने की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। द कैथल सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के जीएम को विभाग द्वारा तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उनके सस्पेंड किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन एक अगस्त को जारी आदेशों के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। अधिकारी अब मंत्री से मिलने का समय मांग रहा है।
द कैथल सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के जीएम मुकेश यादव को एक अगस्त को सस्पेंड किए जाने के आदेश जिला कार्यालय में प्राप्त हुए। इसके बाद से विभाग में हड़कंप मच गया। बुधवार देर शाम पहुंचे इन आदेशों की वीरवार को दिन भर काफी चर्चा रही व कर्मचारी एक दूसरे से फोन करके इसकी पुष्टि करते रहे।
विज्ञापन

इसी बीच अमर उजाला से बातचीत में हरको बैंक के एमडी मनोज बंसल ने जीएम मुकेश यादव को सस्पेंड किए जाने की बात को स्वीकार करते हुए केवल इतना कहा कि उन्हें विभागीय आंतरिक जांच के बाद सस्पेंड किया गया है। इससे ज्यादा वे कुछ नहीं बता सकते।
उधर, सस्पेंड किए गए जीएम मुकेश यादव ने कहा कि उन्हें अभी यह नहीं बताया गया है कि आधिकारिक तौर पर सस्पेंड क्यों किया गया है। वे इस संबंध में विभाग के मंत्री मनीष ग्रोवर से मिलने के लिए गए हुए हैं। कारण का पता चलने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

बैंक में भर्तियां व गाड़ियां भी संदेह के घेरे में : बैंक के सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में इस बैंक में बिना किसी एजेंसी के कर्मचारी भर्ती किए गए हैं। उन्हें कहां से वेतन दिया जा रहा है और वे किस तरह से काम कर रहे हैं। यह मसला पूरे विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जीएम को सस्पेंड क्यों किया गया है, लेकिन बैंक से जुड़े लोग इन भर्तियों व किराये पर ली गई गाड़ियों की मियाद पूरी होने के बावजूद चलाए जाने को एक कारण मान रहे हैं। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें