फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार सोनीपत के गन्नौर में होगा कृषि शिखर सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में होगा कृषि शिखर सम्मेलन
विज्ञापन

तीन दिन तक हर जिले से बसों में किसानों को ले जाया व लाया जाएगा
कैथल से 28 बसें जाएंगी तीनों दिन, तीनों दिन निकाले जाने वाले ड्रा में किसानों को मिलेगा ट्रेक्टर, बुलेट व स्कूटी जीतने का अवसर
हैप्पी सीडर भी दिया जाएगा इनाम में
फोटो संख्या-23
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। इस बार का कृषि शिखर सम्मेलन हरियाणा सरकार द्वारा सोनीपत के गन्नौर में किया जाएगा। आगामी 15 से 17 फरवरी तक तीन दिन चलने वाले इस सम्मेलन में प्रदेश भर के किसानों को लाने व ले जाने का जिम्मा कई विभागों को दिया गया है। इस सम्मेलन में किसानों को कृषि तकनीकों की बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि उप-निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि 15 से 17 फरवरी तक सोनीपत के गन्नौर में कृषि शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें किसानों को तीनों दिन देश के कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों द्वारा कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन सहित कई तरह की जानकारी दी जाएंगी। इस सम्मेलन में किसानों को लाने व ले जाने के लिए कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, पशुपालन विभाग, मछली पालन विभाग, पंचायत एवं विकास विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए पूरे प्रदेश में रोडवेज बसें अलॉट की गई हैं। कैथल से हर रोज 28 रोडवेज बसें किसानों को लेकर जाएंगी। उन्होंने बताया कि बागवानी, फसल अवशेष प्रबंधन पर भी विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभिन्न कृषि उत्पाद कंपनियों, उपकरण निर्माता फर्मों द्वारा वहां प्रदर्शनी का आयोजन होगा। साथ ही कंपनियों द्वारा तीनों दिन तक ड्रॉ निकाले जाएंगे। जिसमें किसानों को हर रोज एक ट्रैक्टर, एक बुलेट व एक स्कूटी जीतने का अवसर मिलेगा। किसानों से अपील है कि वे इस शिखर सम्मेलन में भाग लेकर अपने ज्ञान को बढ़ाएं, साथ ही ड्रॉ में शामिल होकर उसका लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें