फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ठप्प होने से आधा घंटे तक रुकी रही जींद व कुरुक्षेत्र जाने वाली दो ट्रेंने

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली ठप होने से आधा घंटे तक रुकी रही जींद व कुरुक्षेत्र जाने वाली दो ट्रेनें, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन

एक महीने पहले ही पूरा हुआ नरवाना कुरुक्षेत्र रेल सेक्शन पर विद्युतीकरण कार्य
फोटो नंबर-38 व 39
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। वीरवार को लगातार हो रही बारिश का असर रेलवे पर भी देखने को मिला। दोपहर के समय जींद से कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाली 54042 ट्रेन बिजली ठप होने से सजूमा स्टेशन पर ही रुक गई। यह खामी लगातार 30 मिनट तक रही जिस कारण ड्राइवर को सजूमा से पहले ही ब्रेक डाउन करना पड़ा।
यात्री रोहताश शर्मा, महेंद्र, राकेश कुमार ने बताया कि यह कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन कलायत से दोपहर 2 बजकर 25 मिनट के लिए कैथल को रवाना हुई थी। गांव सजूमा के रेलवे स्टेशन से पहले ही फाटक नंबर 18 सी के पास अचानक रुक गई। सवारियों ने रेल से नीचे उतर कर पता किया तो मालूम हुआ की विद्युत आपूर्ति फेल हो जाने के कारण से रेल रुकी है। अब जब तक बिजली नहीं आती तब तक रेल नहीं चल सकती। करीब आधा घंटे के बाद बिजली चालू होने के बाद रेल चली।
विज्ञापन

इसी प्रकार से कुरुक्षेत्र से जींद को जाने वाली 54039 ट्रेन कलायत में इस ट्रेन को दोपहर 2:30 पर पहुंचना था जो शाम 4 बज कर 25 मिनट पर आई। बाधित हुए रेल यातायात के कारण से भारी ठंड व बरसात के बीच यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली सप्लाई का डिस्टेंस अधिक होने के कारण आई समस्या : कलायत के स्टेशन मास्टर जयवीर दीक्षित ने बताया कि अभी हाल ही में इस लाइन का विद्युुतीकरण हुआ है। इस लाइन पर विद्युत आपूर्ति फिलहाल तरावड़ी से हो रही है, जिसका डिस्टेंस अधिक होने के कारण समस्या आ जाती है। इससे पूर्व भी एक बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण से ही ट्रेन रास्ते में ही रुक गई थी। उन्होंने बताया कि विभाग इस लाइन के पावर सप्लाई पोस्ट टीक रेलवे स्टेशन पर बनाने जा रहा है, जिसके बनने के बाद समस्या स्थायी रूप से दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें