फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष धर्मबीर सैनी ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष धर्मबीर सैनी ने निजी कारण बताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एक ही दिन में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया और पूर्व पार्षद विजय शर्मा उर्फ विक्की को कैथल शहरी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया।
लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अशोक गुर्जर ने कहा कि 16 मार्च को कैथल शहरी मंडल के अध्यक्ष धर्मबीर सैनी ने निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे को स्वीकार कर उनकी जगह कैथल में प्रदेश महामंत्री एवं कैथल जिला प्रभारी सत्यवान शेरा से विचार-विमर्श करते हुए विजय उर्फ विक्की शर्मा को पार्टी का नया शहरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि उनकी र्मबीर सैनी से बात हुई है, उन्होंने कहा है कि वे पार्टी को पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए इस पद से इस्तीफा दे रहे हैं। सैनी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, राजरमन दीक्षित उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की अनदेखी से आहत होकर दिया इस्तीफा : दूसरी ओर धर्मबीर सैनी ने बेशक निजी कारण बताते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। लेकिन उनके कुछ समर्थकों ने कहा कि उन्होंने पार्टी में लगातार हो रही अनदेखी व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से व्यथित होकर अपने पद से इस्तीफा दिया है। सैनी का कार्यकाल 2019 में पूरा होना था। लेकिन उनके समर्थक कार्यकर्ताओं के काम ना होने के कारण उन पर दबाव था। वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष धर्मबीर सैनी द्वारा इस्तीफा देने के कुछ समय बाद ही भाजपा किसान मोर्चा शहरी मंडल के महामंत्री राजेश काला ने भी इस्तीफा देने की घोषणा कर दी और कहा कि वह भी निजी कारणों से पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष धर्मबीर सैनी ने दिया इस्तीफा
पूर्व पार्षद विजय शर्मा उर्फ विक्की शर्मा को बनाया गया कैथल मंडल का अध्यक्ष
निजी कारणों से मंडल अध्यक्ष द्वारा इस्तीफ के बाद की गई है नई नियुक्ति : जिला अध्यक्ष
धर्मबीर सैनी ने भी कहा- निजी कारणों से दिया इस्तीफा, जबकि वजह कुछ और
फोटो संख्या-26 व 27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें