फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोजगार मेले में 100 प्रशिक्षुओं का चयन

विज्ञापन
राजकीय आईटीआई पबनावा के चयनित विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति - फोटो : 1
विज्ञापन
कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पबनावा में मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। रोजगार मेले में प्रतिष्ठित कंपनियों ने युवाओं की तकनीकी दक्षता और योग्यता को परखा। विभिन्न कंपनियों ने चयन प्रक्रिया के दौरान 100 से अधिक प्रशिक्षुओं का चयन किया। प्लेसमेंट ड्राइव में गेटस इंडिया लिमिटेड, लालड़ू, गोदरेज एंड बॉयस, मोहाली, महेंद्र एंड महेंद्रा, टेफे और मिरिंडा सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों की ओर से विभिन्न ट्रेडों के विद्यार्थियों की योग्यता के अनुसार चयन प्रक्रिया की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफलता का वास्तविक आधार लगन, अनुशासन, धैर्य और निरंतर सीखने की भावना है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्थान पहुंचने पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, नेक इरादों और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि तकनीकी कौशल के साथ अच्छे आचरण और बेहतर कार्य संस्कृति को अपनाना भी जरूरी है। संस्थान के जूनियर अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट अधिकारी रविकेश खदरी ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक प्रशिक्षुओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। आयोजन को सफल बनाने में अमित कुमार, विनोद चौधरी, अंशू कौंडल, आदर्श, राजेश कुमार (ट्रेनिंग ऑफिसर) और पवन (ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें