फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसडीएम ने राजकीय स्कूल का किया निरीक्षण, फोलिक एसिड टैबलेट की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने बुधवार को गांव हरिगढ़ किंगन स्थित राजकीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाएं जांचीं और विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। यदि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें और जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ें तो वे निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास और कॅरिअर संबंधी मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान के तहत एसडीएम ने उन विद्यार्थियों से विशेष रूप से बातचीत की। जो बच्चे फोलिक एसिड की टैबलेट का सेवन नहीं कर रहे हैं, यह सही नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को फोलिक एसिड के स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में जानकारी दी और नियमित रूप से निर्धारित टैबलेट लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए बेहद जरूरी हैं। विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही आयरन व फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें