फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: माय भारत क्विज के लिए 100 नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण, 6 को परीक्षा

Sat, 02 May 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते ​नोडल अ​धिकारी। विभाग
विज्ञापन
कैथल। ‘माय भारत क्विज’ के तहत पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखौली अड्डा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के 100 विद्यालयों से आए नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया। मुख्य अतिथियों ने बताया कि 6 मई को 100 विद्यालयों में क्विज परीक्षा आयोजित होगी।

इसमें राष्ट्रनिर्माण, तिरंगा सम्मान और देशभक्ति विषयों पर फोकस रहेगा।

प्रशिक्षण में शिक्षकों को क्विज के संचालन, दिशा-निर्देश और सिलेबस की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और जागरूकता बढ़ेगी। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने कहा कि परीक्षा में करीब 3000 छात्र भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें