कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जून 2025 में आयोजित यूजीसी नेट एवं पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं में शानदार
प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के कुल 10 छात्रों ने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा में सफलता हासिल की, जो छात्राओं और छात्रों की कड़ी मेहनत, समर्पण तथा विश्वविद्यालय से प्राप्त उच्च-स्तरीय शिक्षा का प्रमाण है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी और इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे छात्रों की यह सफलता केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। यह परिणाम हमारे शैक्षणिक माहौल, समर्पित संकाय सदस्यों और छात्रों की लगन को दर्शाता है।
कुलसचिव एवं शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. संजय गोयल ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है कि हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस सफलता से विश्वविद्यालय की अकादमिक प्रतिष्ठा और मजबूत होगी तथा भावी पीढ़ी के छात्रों को प्रेरणा मिलेगी।
विद्यार्थियों का विवरण
n
जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप): रवींद्र (हिंदू अध्ययन विभाग)
n
यूजीसी नेट : नेहा, अंजू, रीना, मोनिका (हिंदू अध्ययन विभाग), मुनिया शर्मा (योग विभाग), अंकित (ज्योतिष विभाग)
n
पीएचडी प्रवेश परीक्षा : ममता, रजनी (हिंदू अध्ययन विभाग), सुमित (वेद विभाग) संवाद