सिर पर चाकू लगने से हुई युवक की मौत
गौरतलब है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि कुलबीर की टांग, छाती और सिर पर चाकू से वार किया गया था। सिर पर चाकू लगना ही युवक की मौत का बड़ा कारण माना जा रहा है। इस मामले में डीएसपी मुख्यालय बीर भान ने बताया कि चौशाला निवासी अमन ने शिकायत दी थी कि वह एक साल पहले चौशाला निवासी उसके दोस्त कुलबीर, मोहित के साथ कलायत से बस में गांव जा रहे थे तो बालू निवासी विक्की, अमन, मिट्ठा के साथ उनका झगड़ा हो गया। जिसके बाद वे हमसे रंजिश रखने लगे। एक मई को वह अपने दोस्त कुलबीर के साथ कैथल बाजार से अपने गांव के लिए जा रहे थे तभी रेलवे गेट कैथल के पास उनकी बाइक के सामने अमन, मिठा, विक्की निवासी बालू व साहिल, जयप्रकाश उर्फ जेपी व कर्मजीत निवासी खरक अपने अन्य साथियों के साथ हथियार लेकर आया और युवक का रास्ता रोककर उससे मारपीट करने लगे इसी दौरान कुलबीर पर चाकू से हमला कर दिया।
कुलबीर को पहले शाह अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से से उसकी हिसार ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। डीएसपी ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी गांव खरक पांडवा निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी को काबू कर लिया गया। आरोपी ने कुलबीर पर रंजिशन हमला करने की बात मानी है। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
ये भी पढ़ें: महिला डॉक्टर भावना हत्याकांड: उदेश की पत्नी ने किया नया खुलासा, पुलिस को बताया- 3 दिन पहले हुई थी मृतका से बात