हरियाणा के जिला रोहतक के लाहली स्थित चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के बाहर पत्रकार पर लाठीचार्ज के मामले में मीडिया क्लब के नेतृत्व में जिले के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
पत्रकारों ने बताया कि मौके पर मौजूद महम के पुलिस उपाधीक्षक ने लाठीचार्ज रोकने की बात दूर, पत्रकारों से बदसलूकी भी किया।
पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। इस बारे में महम पुलिस उपाधीक्षक से जवाब मांगा गया है।
गुस्साए पत्रकारों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलेंगे।
वीरवार को मीडिया क्लब के प्रधान दीपक के नेतृत्व में जिले के पत्रकार मीडिया सेंटर में एकत्रित हुए।
पत्रकारों ने लाठीचार्ज की निंदा करते कहा कि महम के पुलिस उपाधीक्षक मुकेश जाखड़ ने मौके पर रहते ही हुए पत्रकारों से बदसलूकी की।
पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में आरबीआई के एक सिपाही को निलंबित किया है, जबकि वहां पर तैनात पुलिस उपाधीक्षक और निरीक्षक भी जिम्मेदार हैं।
बैठक के बाद पत्रकार पुलिस अधीक्षक आवास पहुंचे और पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल से मिले। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो भी अधिकारी इसमें दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस बारे में महम पुलिस उपाधीक्षक से जवाब मांगा गया है।
बैठक में मीडिया क्लब के पूर्व प्रधान देवेंद्र शर्मा, शांति प्रकाश जैन, दीपक खोखर, धीरेंद्र ओहल्याण, सुदर्शन बाबा, संजीव कौशिक, अनिल शर्मा, नवीन नैन अनिल चहल, दीपक खन्ना, हरीश, अनिल कौशिक, विक्रम, मेनपाल, रविंद्र, सुनील कथूरिया सहित शहर के सभी पत्रकार शामिल रहे।