फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद चेयरमैन ने मनरेगा के काम बंद करवाने के लिए सीईओ को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चल रहे विकास कार्यों पर रोक लगाए जाने से मजदूरों में रोष है। इस पर मजदूर यूनियन 20 जुलाई को नप चेयरपर्सन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेगी। आरोप है कि चेयरपर्सन प्रवीण देवी घणघस ने मनरेगा के तहत चल रहे सभी काम बंद करवाने के लिए पत्र लिखा है। हालांकि सीईओ बिजेंद्र सिंह इस पत्र को उच्च अधिकारियों को भेजेंगे। इसके बाद ही कोई फैसला हो पाएगा। अब ट्रेड यूनियन ने रुके हुए कामों को दोबारा शुरू करवाने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि मनरेगा का काम बंद होने से मजदूरों पर रोजी रोटी का संकट छाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी काम बंद करने के लिए पत्र जारी किया था। इसके बाद जिप के सीईओ के छुट्टी पर जाने से बैठक भी नहीं हो पाई थी। यूनियन का कहना है कि पार्षदों की आपसी खींचतान के कारण मजदूर बेरोजगार हो रहे हैं। चेयरपर्सन ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर काम नहीं करने देने का आरोप लगाया है। अब जिला परिषद चेयरपर्सन ने मनरेगा मजदूरों द्वारा जो काम किए जा रहे थे उनको बंद करने का पत्र निकाल दिया है। चेयरपर्सन के एक पत्र में जिले के मनरेगा मजदूरों के परिवार के लिए संकट खड़ा कर दिया। सीटू नेता कामरेड रमेश चंद्र ने कहा कि जिले में विकास कार्य रुकवाने का आरोप उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर लगाया था। अब जिला परिषद चेयरपर्सन ने खुद पत्र लिखकर जिले में मनरेगा के तहत काम करने वाले लाखों लोगों का काम बंद करवाया है। मनरेगा का काम बंद होने से लाखों परिवारों पर संकट आएगा। इसके विरोध में ट्रेन यूनियन मनरेगा मजदूरों के साथ मिलकर चेयरपर्सन के खिलाफ आंदोलन की राह अपनाएंगे।
चेयरपर्सन का पत्र मिला
चेयरपर्सन का पत्र मिल गया है। इस पत्र को उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। इसके आधार पर मार्गदर्शन मिलने पर ही आगे का फैसला होगा। फिलहाल मनरेगा के काम चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह हुड्डा, सीईओ, नगरपरिषद,जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें