फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हांसी ब्रांच नहर में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी

Mon, 17 Jun 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
नहर में डूबे युवक का फोटो
विज्ञापन
सफीदों। शहर के बीचोंबीच बह रही हांसी ब्रांच नहर में नहाते समय युवक डूब गया। उसकी पहचान आदर्श कॉलोनी निवासी शुभम उर्फ बच्ची (28) के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची। अंटा से नहर को बंद करवाया गया, लेकिन शाम तक पानी कम नहीं हो पाया था। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी सफीदों निवासी शुभम रविवार को नहर में नहाने के लिए कूदा तो ऊपर ही नहीं आया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना सफीदों पुलिस व परिजनों को दी। लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई, मगर उसका पता नहीं चला। इसके बाद गांव अंटा स्थित हेड से नहरी विभाग के अधिकारियों से बात करके पानी बंद करवाया गया, लेकिन शाम तक वह कम नहीं हो पाया।
शुभम के पिता अर्जुन दास ने बताया कि शुभम गाड़ियों के साथ काम पर जाया करता था। सुबह वह घर से यह कहकर गया था कि वह गाड़ी के साथ सरहिंद जा रहा है, लेकिन वह नहर पर नहाने के लिए पहुंच गया।

नहर में डूबे युवक का फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें