फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती से पहले कोरोना जांच के लिए युवा बहा रहे पसीना

विज्ञापन
पहले सैंपल देने के बावजूद, दोबार सैंपल किट दिखाते युवा। अमर उजाला - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। हिसार कैंट में होने वाली सेना की खुली रैली भर्ती से पहले युवाओं को कोरोना जांच के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। इसके लिए तीन दिन से युवा धक्के खा रहे हैं। वीरवार को नागरिक अस्पताल में जांच प्रक्रिया की जगह तो बदली, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली। सबसे अधिक परेशानी उन युवाओं को हुई, जिन्होंने बुधवार को अपना सैंपल दिया था। वीरवार को ये युवा रिपोर्ट लेने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें फिर से जांच के लिए सैंपल किट थमा दी गई। जिले के युवाओं की भर्ती 27 फरवरी को होनी है और 25 फरवरी तक काफी युवाओं को कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाई है, ऐसे में युवाओं ने अव्यवस्था पर रोष जताया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले से करीब दस हजार युवा सेना भर्ती में हिस्सा लेंगे। इन युवाओं को 26 फरवरी की शाम को भर्ती के लिए प्रवेश करना है और 27 को इनका शारीरिक परीक्षण होगा। प्रवेश से पहले युवाओं को कोरोना जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। पिछले तीन दिन से युवा कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए नागरिक अस्तपाल में हलकान हैं। अब तक जिला अस्पताल में करीब ढाई हजार से अधिक युवा जांच के लिए पहुंच चुके हैं। इसके अलावा अन्य नागरिक अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच की जा रही है। जींद के नागरिक अस्पताल में व्यवस्था नहीं बन पाने के कारण बुधवार को युवाओं ने हंगामा भी किया था। इसके कारण वीरवार को यहां पुलिस तैनात रही।
युवाओं से ली 500 रुपये होगी वापस
मंगलवार व बुधवार को नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए युवाओं से 500 रुपये फीस ली गई। अब यह राशि वापस की जाएगी। दरअसल दो दिन तक युवाओं से रुपये लिए, लेकिन जब पता चला कि प्रदेश भर में यह व्यवस्था नहीं है तो इसे बदल दिया गया।
विज्ञापन

26 फरवरी की शाम भर्ती के लिए रिपोर्ट करनी है। 24 को सैंपल दिया था, लेकिन 25 फरवरी को रिपोर्ट लेने आया तो पता चला कि पहले वाले सैंपल से जांच ही नहीं हुई। ऐसे में अब दोबारा से जांच की जाएगी। अब चिंता सता रही है कि समय पर रिपोर्ट मिलेगी या नहीं। - राजेश, राजपुरा गांव निवासी
24 फरवरी को दिन भर चक्कर काट कर जांच के लिए सैंपल दिया था, आज रिपोर्ट लेने आया तो फिर से सैंपल देने की बात कही जा रही है। दो दिन से युवाओं को थकाया जा रहा है। ऐसे में यह लोग शारीरिक परीक्षण में कैसे दौड़ेंगे। व्यवस्था काफी लचर है। - साहिल, गांव बीबीपुर
यह है जांच का तारीका : सबसे पहले युवाओं को कोरोना जांच के लिए ओपीडी का कार्ड बनवाकर अपनी किट लेनी होती है। उसी के अनुसार फिर एक-एक को बुलाकर सैंपल लिया जाता है। लेकिन सैंपल किट तक पहुंचने में ही युवाओं को काफी पसीना बहाना पड़ रहा है।
बुधवार को अधिक भीड़ आने के कारण व्यवस्था बिगड़ गई थी। इसके बाद वीरवार को पार्क में ही सैंपल किट दी गई। इसके बाद एक-एक युवा को फ्लू वार्ड में बुला कर सैंपल लिया गया है। 500 रुपये नहीं लेने का पत्र आ गया है। अपनी 500 रुपये की पर्ची दिखा कर युवा कभी भी राशि वापस ले सकते हैं। - डॉ. गोपाल गोयल, चिकित्सा अधीक्षक, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें