जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्व युवा दिवस प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल की अध्यक्षता में मनाया गया। नरेंद्र कुमार ने कहा कि युवा शक्ति देश की रीढ़ है। यदि युवा अपने जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच अपनाएं तो न केवल अपना भविष्य संवार सकते हैं बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नई तकनीकों को सीखने, नवाचार अपनाने और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में अग्रणी रहें। वर्ग अनुदेशक केवल सिंह जुलानी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस सामाजिक सेवा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, उत्पादन, राष्ट्रीय एकता, सडक़ सुरक्षा और साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करता है।
इससे युवाओं में अभिव्यक्ति कौशल और रचनात्मक सोच को बढ़ावा दिया जा सके। भाषण प्रतियोगिता में शाहिदा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 1100 रुपये, गीता रानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 750 रुपये व खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 500 रुपये का नकद पुरस्कार जीता।
इस अवसर पर अधीक्षक जोगेंद्र सिंह श्योराण, वर्ग अनुदेशक मंगल सिंह, नरेंद्र ढुल, सुमन रेढू, सुनीता, नीरज, दिनेश, ललित खटकड़, एनसीसी अधिकारी नसीब खटकड़, सुरेंद्र रेढू, मनदीप राज पूनिया, सोमवीर श्योकंद, नवीन लोहान, रोहित और दिनेश सोनी भी मौजूद रहे।