सफीदों। गांव रिटोली के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव दालमवाला निवासी विक्रम, बिट्टू व सुमित बाइक पर सवार होकर गांव मुआना में अपनी बहन के यहां बच्चा होने पर खुशियां मनाने आए हुए थे। जब वह वापस लौट रहे थे तो गांव रिटोली के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकरा गई। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग व राहगीरों ने तीनों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। वहीं बिट्टू व सुमित की गंभीरावस्था को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।