फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नीट पेपर लीक के विरोध में नरवाना में युवा सड़कों पर उतरे, छात्र हितों की आवाज बुलंद

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित लाठीचार्ज तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के विरोध म
विज्ञापन
नरवाना। शहर में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े युवाओं ने गुरुवार को नीट-यूजी पेपर लीक मामले, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन कर रोष जताया। निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के नरवाना अध्यक्ष अभिषेक नैन कान्हाखेड़ा ने कहा कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब छात्र अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते हैं, तो उनकी बात सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उनके अनुसार, पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के सपनों और उनकी मेहनत पर सीधा प्रहार हैं।
युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नैन ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही खामियों के कारण युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और सरकार को युवाओं की मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए।
विज्ञापन

एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश सचिव सुखदेव उझाना ने कहा कि लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की कि नीट-यूजी पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर रोहित पहलवान, प्रवेश मलिक, विश्वजीत मिर्धा, अजय गोयत, सौरभ पंचाल, हार्दिक शर्मा, राहिल सच्चाखेड़ा, प्रवेश मोर, गौरव ढाकल, मनजीत हथो, निक्का युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें