फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अन्न की बर्बादी रोकने को विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

विज्ञापन
23जेएनडी02: डीएवी स्कूल में अन्न संरक्षण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्या​र्थियों को ट्रॉफी
विज्ञापन
जींद। डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वन अर्थ वन फैमिली संस्था के तत्वावधान में उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में अभियान के तहत अन्न संरक्षण व अन्न सम्मान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अन्न के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना और भोजन की बर्बादी रोकने के प्रति पैदा करना रहा।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष अश्वनी जिज्ञासु ने कहा कि एक व्यक्ति औसतन वर्ष में लगभग 55 किलोग्राम अन्न बर्बाद कर देता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी आवश्यकता के अनुसार ही भोजन ले, तो बड़ी मात्रा में अन्न की बचत संभव है।
राष्ट्रीय अन्न संरक्षण जागरूकता अभियान के नेतृत्वकर्ता जुगल किशोर ने विद्यार्थियों को शादी, पार्टी, भंडारे एवं अन्य आयोजनों में उतना ही भोजन लेने की प्रेरणा दी, जितना वे खा सकें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अन्न संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज कुमार ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रार्थना सभा में प्रतिदिन अन्न संरक्षण का संदेश दोहराया जाएगा ताकि यह आदत विद्यार्थियों के जीवन का हिस्सा बने।
मौके पर लायंस क्लब ने अन्न संरक्षण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लायन सुरेश जिंदल, लायन विकास मित्तल और लायन मनीष सिंघल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें