फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में युवक ने 13 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें युवक का एक अन्य साथी भी शामिल है। बाद में परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने महिला थाने में शिकायत दी। महिला थाना ने किशोरी की मां की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसकी 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही युवक मनजीत ने उसको बंधक बना लिया और उसे अपने साथी कपिल के घर ले गया। जहां पर कपिल के घर में मनजीत ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसमें कपिल का भी पूरा सहयोग रहा। यह बात किसी को बताने पर दोनों युवकों ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। बाद में उन्हें इस बात का पता चला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मनजीत तथा कपिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एसआई घनश्याम देवी ने कहा कि पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें