रोहतक। पुलिस ने गोहाना रोड पर वीटा प्लांट के पास हनुमान कॉलोनी की महिला संतोष से झपटमारी के आरोप में दो युवकों भालौठ गांव निवासी साहिल व अजय को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा गया है।
एफआईआर के मुताबिक, पांच सितंबर को हनुमान कॉलोनी निवासी संतोष ने बताया कि वह अपने पति के साथ कार में बैठकर गोहाना रोड नजदीक वीटा प्लांट की तरफ जा रही थी। तभी एक युवक ने झपटा मारकर सोने की चेन तोड़ ली थी। ब्यूरो