फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
शव निकालने के मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सफीदों के वार्ड सात निवासी 25 वर्षीय आशु के रूप में हुई है। आशु गाड़ी चलाने का काम करता था और वह रात को घर पर आया हुआ था। खाना खाने की तैयारी चल रही थी कि उसके कुछ दोस्त आए और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद आशु घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव सरोवर में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने आशु की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

आशु को सोमवार शाम को उसके कुछ दोस्त बुलाकर ले गए थे। बताया जाता है कि वह सभी नागक्षेत्र में नहाने के लिए कूद गए, लेकिन आशु को तैरना नहीं आता था। युवक के डूबने से वहां पर बचाओ-बचाओ का शोर हुआ तो मौके पर काफी तादाद में लोग जमा हो गए। उनमें से दो युवक मौके से खिसक गए और दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। नागक्षेत्र सरोवर मंदिर के पुजारी यतिंद्र कौशिक ने घटना की जानकारी एसडीएम व पुलिस को दी। सूचना पाकर नायब तहसीलदार रामपाल शर्मा व शहर थाना प्रभारी अब्बास खान मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने अपने स्तर पर नागक्षेत्र सरोवर में युवक की तलाश की, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। उसके बाद प्रशासन ने रोहतक जिले के गांव निदाना से गोताखोर विकास को बुलाया। विकास ने कुछ ही देर में आशु के शव को ढूंढकर बाहर निकाल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना युवक के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे गए। परिजनों ने शहर थाना में पहुंचकर आशु की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामले की जांच की मांग की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें