फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 04 Feb 2024 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जीआरपी को रविवार दोपहर में सूचना मिली कि नरवाना स्टेशन पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस को युवक के पास से कोई कागजात नहीं मिला है। युवक की उम्र 30 वर्ष है। युवक ग्रेट कलर की टी-शर्ट और नीली जींस तथा मटियाली रंग की चप्पल पहने हुए है। सब इंस्पेक्टर चरण सिंह ने बताया कि नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें