फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशे के खिलाफ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश

विज्ञापन
19जेएनडी16: सीआरएसयू में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए छात्राएं। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में वीरवार को दो दिवसीय 32वें जिला युवा महोत्सव-2026 का शुभारंभ हुआ। इस बार महोत्सव की थीम ‘नशे के खिलाफ- विकसित भारत 2047’ रखी गई है।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के नियमानुसार आयोजित महोत्सव में पहले दिन युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नशा मुक्ति का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक, भाषण, कविता लेखन और पेंटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों को दर्शाया। उन्होंने स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
महोत्सव में लोक कलाकार रामकेश जीवनपुर और हैरी लाठर ने हरियाणवी संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुतियों में नशा मुक्ति का संदेश भी शामिल रहा। लोक धुनों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला नोडल अधिकारी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जींद के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने की। कुलपति ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। नशे से दूर रहकर वे अपनी ऊर्जा शिक्षा, कौशल और राष्ट्र निर्माण में लगाएं।
जिला नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में सांस्कृतिक चेतना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
महोत्सव में लोक नृत्य, समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, वाद्य संगीत, कविता लेखन और पेंटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। शुक्रवार को भी प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार, जसवंत जांगड़ा, ओमपाल, राजेश कुंडू, केवल सिंह, हरप्रीत, मंगल सिंह, कृष्ण कुमार और एनसीसी अधिकारी आशा रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें