जींद। कंडेला में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार कंडेला गांव निवासी नरेंद्र (32) ने शुक्रवार रात अपने कमरे में फंदा लगा लिया। फंदा तार से बनाया गया था और वह कड़ी से लटका हुआ था। परिजनों को इसका उस समय पता चला, जब आवाज देने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला और न ही अंदर से कोई आवाज आई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि नरेंद्र पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसी परेशानी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी नरेश ने कहा कि मृतक को परिजनों ने मानसिक रूप से परेशान बताया है। इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।