सफीदों रोड से आरोपियों को पकड़ कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : Jind
बुधवार दोपहर बाद चार बजे कुछ युवकों ने सफीदों गेट पर हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने के आरोप में तीन युवकों को काबू किया है। हंगामा एक रेस्टोरेंट में हुआ है। यहां कुछ लड़कियां भी पार्टी कर रही थीं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सफीदों गेट पर तीन युवक हुड़दंग मचा रहे हैं। इनसे आसपास के लोग परेशान हो चुके हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची तो तीनों युवक हुड़दंग मचाते हुए मिले। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों युवकों की पहचान नंदगढ़ निवासी मोहित उर्फ मोनू व अजय उर्फ कोप्ता तथा तीसरा युवक भिवानी रोड स्थित शर्मा नगर कॉलोनी का है। शहर थाना प्रभारी रोहताश ढुल ने बताया कि हुड़दंगबाजी के आरोप में तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सफीदों रोड से आरोपियों को पकड़ कर ले जाती पुलिस।- फोटो : Jind