फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अस्पताल क्वार्टर में चोरी करते युवक काबू, तीन भागे

Thu, 03 Apr 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी11-चोरी की वारदात के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में पीछे की ओर बने क्वार्टर में चोरी करते युवक को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। चोरी करने की नियत से चार युवक घुसे थे, लेकिन लोगों को आते देख तीन युवक भाग निकले। चोर पकड़े जाने की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने चोर को पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को रेलवे लाइन की ओर से दीवार कूदकर क्वार्टर के पांच नंबर मकान में चार युवक घुस गए। उन्होंने पीछे के दरवाजे तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे। क्वार्टर से सामान को कट्टों में भर लिया और जाने लगे। तभी साथ वाले क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारी ने आहट सुनी तो देखने लगा। यह क्वार्टर महिला डॉक्टर का है, वह मातृत्व अवकाश पर है और छुट्टी पर चल रही है। इसलिए क्वार्टर में कोई नहीं था। कर्मचारी ने शोर मचाया तो तीन युवक को वहां से भाग निकले लेकिन चौथे युवक को चोट लगी थी और वह बैसाखी के सहारे चल रहा था। इसलिए भाग नहीं पाया और पकड़ा गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंची और जिस क्वार्टर में चोरी हुई थी, वहां चेकिंग की। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। कट्टों में कपड़े और दूसरा सामान भरा पड़ा था। पुलिस आरोपी को साथ ले गई है। डॉ. संतलाल बैनीवाल ने कहा कि चोर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। एक बार दस हजार और दूसरी बार 60 हजार रुपये की नकदी समेत दूसरा सामान चोरी हुआ था। यहां न सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं और न ही पुलिस की ओर से गंभीरता दिखाई जा रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि इससे पहले भी इसी चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई की बजाय चोर को छोड़ दिया था। एक माह में दो बार चोरी हो चुकी हैं लेकिन पुलिस गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन




मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विनोद कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन पुलिस थाना जींद

02जेएनडी11-चोरी की वारदात के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें