फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुकान से सूट चोरी करने की आरोपी तीन महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने भारत नगर गली नंबर-2 में दुकान से 20 सूट और 40 हजार रुपये चोरी करने के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गए महिला आरोपितों की पहचान बबली वासी गांव भाटोल, हांसी, शकुंतला वासी गांव भाटोल हाल वासी सुभाष नगर, हांसी और शीला वासी जगदीश कालोनी, हांसी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इंचार्ज निरीक्षक रिषीपाल ने बताया की भारत नगर गली नंबर-2 निवासी किरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 28 फरवरी को उसकी सूट की दुकान जो कि भारत नगर गली नंबर-2 गोहाना रोड पर है। उसकी दुकान में चार अनजान महिलाएं आई और सूट दिखाने के बहाने 20 सूट, जिनकी कीमत लगभग 50 हजार है के अलावा कैश काउंटर से लगभग 40 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इनसे 35500 रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें