फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खापों के सहयोग से ही नशे से मुक्त हो सकता है युवा : नायब सिंह सैनी

Sat, 26 Apr 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी32: साइक्लोथॉन यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोगों को अ​भिवादन करते हुए। प
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने युवाओं को नशे से दूर करने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि खापों का हमारे समाज में विशेष प्रभाव रहा है। युवा खापों से संस्कार सीखते रहे हैं, इसलिए खाप युवाओं को नशे से मुक्ति में अहम योगदान दे सकती हैं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि यह एक ऐसा गंभीर विषय है। इसके पूरे समाज पर दुष्प्रभाव आ रहे हैं। नशे के खात्मे के लिए उनसे व सरकार से खाप जितना भी सहयोग चाहती हैं। वह दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जींद में साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में हरियाणा के खाप प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। नायब सिंह सैनी ने कहा कि खाप प्रतिनिधि एक मुहिम चलाएं और युवाओं को नशे से दूर रखें और नशामुक्त हरियाणा बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि साइक्लोथाॅन यात्रा एक जागरूकता का प्रयास है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा उद्देश्य नशे को खत्म करना है। मुख्यमंत्री ने कहा की हमें अपने युवा को नशे की बुरी लत से बचाना है हमने अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ना है, ताकि वह खेलों में अधिक से अधिक पदक ला कर हरियाणा का नाम देश और विदेश में रोशन करें। खाप प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के बुलावे पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। खाप प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायतों की मांग पर अनेक सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन खोलने की भी मांग रखी। इस अवसर पर खाप प्रतिनिधि टेकराम कंडेला, धर्मपाल कंडेला, अजमेर दालमवाला, राममेहर, सतबीर शर्मा, रविन्द्र ढांडा, सुरजभान घसो, बलजीत, धीरा, अमित, विरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें