फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: भंभेवा के पास सुंदर ब्रांच नहर पर मिला अधजला शव, नहीं हुई शिनाख्त; नागरिक हॉस्पिटल में रखवाया शव

Fri, 25 Apr 2025 12:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।  मृतक के पास ऐसा कुछ नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव की हालत देखकर अंदेशा जताया कि हत्या के बाद शव को खुर्द बुर्द करने की मंशा से फेंका गया है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के भंभेवा नहर के पास एक युवक का अधजला शव मिला। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम और पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


भंभेवा गांव में सुंदर ब्रांच नहर के पास भावड़ की तरफ जाने वाले रास्ते पर वीरवार रात को ग्रामीणों ने अधजला शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी।

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।  मृतक के पास ऐसा कुछ नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव की हालत देखकर अंदेशा जताया कि हत्या के बाद शव को खुर्द बुर्द करने की मंशा से फेंका गया है। पिल्लू खेड़ा थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें