जींद। सीआईए स्टाफ ने कैथल जिले के गांव कसान निवासी वीरेंद्र को 315 बोर की पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
सीआईए स्टाफ की टीम शुक्रवार शाम अपराधों की रोकथाम और गश्त के लिए घिमाणा बस अड्डे के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अवैध पिस्तौल लेकर घिमाणा से विशुद्धानंद कुश्ती अकादमी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी और युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। संवाद