03जेएनडी14: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्वयं।
जींद। सीआईए सफीदों ने 166 ग्राम अफीम के साथ निम्नाबाद गांव निवासी गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए स्टाफ इंचार्ज कमल सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ सफीदों की टीम गांव निम्नाबाद के अड्डे की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि निम्नाबाद गांव निवासी गुलाब सिंह मादक पदार्थ की तस्करी करता है, वह फिलहाल गांव के सरकारी स्कूल के पास फिरनी पर है। सूचना पर उनकी टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर लेने पर 166 ग्राम अफीम बरामद हुई। सदर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।