संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सीआईए सफीदों की टीम ने इंचार्ज कमल सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 315 बोर की अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान कुरूक्षेत्र जिला के स्योंसर निवासी अभिषेक के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीआईए सफीदों की टीम एएसआई कमल सिंह के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम के लिए राजकीय महाविद्यालय के पास मौजूद थी। इस दौरान उनको सूचना मिली कि कुरूक्षेत्र जिले के स्योंसर गांव निवासी अभिषेक अवैध पिस्तोल लेकर लाभ सिंह होटल के पास खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबिश दी तो वहां पर एक लड़का खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस की गाड़ी को देखकर वहां से चलने लगा तो पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी तलाशी लिए जाने पर पिस्तौल बरामद किया।